संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में नशे का कारोबार दिन ब दिन बढ़ता जा रहा हैं। वहीं पुलिस को भी नशे के खिलाफ़ चलाए गए अपने अभियान में सफलता मिल रही हैं। अपने इस अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर के ज्वाली में नारकोटिक्स टीम नूरपुर की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर समलाना में दो युवकों से 10 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की हैं।
जानकारी के अनुसार कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं बीडीसी हरसर-पनालथ विवेक जंडोरिया पुत्र सुरेश कुमार निवासी हरसर व सुभाष चन्द्र पुत्र अजीत सिंह निवासी कैहरियां अपनी कार (एचपी 24सी-0153)से आ रहे थे कि पुलिस टीम ने समलाना में कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। इससे पहले भी विवेक जंडोरिया व सुभाष चन्द्र पर चिट्टे के केस थाना ज्वाली में चल रहे हैं। बाद में नारकोटिक्स टीम ने यह मामला ज्वाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि समलाना में दो युवकों से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ हैं ओर पुलिस ने केस दर्ज कर कार को जब्त कर लिया हैं । युवकों को भी अरेस्ट किया गया हैं। इसकी उन्होंने कहा कि नशा माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
