राकेश, ऊना: हिमाचल के मंडी से लापता हुआ युवक को ऊना पुलिस ने खोज निकाला हैं। हिमाचल के मंडी जिला एक युवक निखिल कुमार जिसकी उम्र 17 साल है बिना बताए घर से लापता हो गया था। बेटे के लापता होने की सूचना परिजनों की ओर से पुलिस में दी गई जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी थी।
लापता युवक की लोकेशन ऊना आ रही थी जिसके बाद मंडी पुलिस ने ऊना पुलिस से तालमेल कर यह डिटेल शेयर की और ऊना पुलिस ने युवक को लोकेशन के आधार पर खोज निकाला। युवक के मिलने की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन अपने बेटे को लेने ऊना पहुंचे जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में लापता हुए युवक को परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस अधिकारी एडिशनल एसपी की माने तो यह युवक परसों मंडी से लापता हो गया था और अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया था ।
परिजनों की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस की जांच में लापता युवक की लोकेशन ऊना पाई जा रही थी, जिसके बाद मंडी और ऊना पुलिस ने तालमेल कर निखिल कुमार को लोकेशन के आधार पर ढूंढ निकाला हैं। पुलिस ने निखिल कुमार को परिजन के सुपुर्द कर दिया हैं। परिजनों ने अपने बेटे को सकुशल मिलने पर काफी खुश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बेटे को खोज निकालने के लिए हिमाचल पुलिस का आभार प्रकट किया हैं।
