सोलन : योगेश शर्मा -सोलन पुलिस लगातार सोलन में नशे के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए है,अभियान के तहत नशाखोरों की धरपकड़ सोलन पुलिस आए दिन कर रही है,ताजा मामला सोलन शहर के सूर्यविहार का है जहां पर किराए के कमरे में रहने वाले तीन युवकों से सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने 6.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
एएसपी सोलन योगेश रोलटा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोलन पुलिस की एसआईयू टीम गश्त के दौरान शहर के कोटलानाला,खुण्डीधार और शामती बाईपास के लिए रवाना थी,जब टीम सूर्यविहार में रेन शेल्टर के पास पहुंची थी पुलिस को सूचना मिली कि अप्पर सूर्यविहार में एक रिहायशी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में तीन युवक किराये के कमरे में रहते है और चिट्टे का सेवन और इसका व्यापार करते है। तीनो युवकों की पहचान रितिक तोमर 22 वर्षीय गांव लानाचेता सिरमौर निवासी,नीतीश चौहान 20 वर्षीय गांव पीतली सिरमौर निवासी,अंकुश राणा 20 वर्षीय गांव राणाघाट सिरमौर निवासी के रूप में हुई है।
कमरे की तलाशी लेने पर एक बैग के अंदर से एक प्लास्टिक इंटरलॉक पाऊट ब्रामद हुआ है जिसमे से 6.53 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है,फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है और तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
