नालागढ़ : जगत सिंह – नालागढ़ के तहत दभोटा खड्ड में चल रहे अवैध खनन को लेकर पुलिस की माइनिंग एवं डिटेक्टिव टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस नें रात के समय में अवैध खनन कर रहे 5 वाहनों कों कब्जे में लिया है।
पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी दभोटा में जप्त किया है। डीएसपी बद्दी साहिल अरोड़ा ने बताया कि माइनिंग एवं डिटेक्टिव टीम मामले की जांच कर रही है। आगामी दिनों में भी जहां-जहां अवैध खनन की जाएगी वहां कार्रवाई होगी।
