हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-म.र्डर केस के उद्घोषित अपराधी को हमीरपुर पुलिस की पीओ सेल टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।जिसकी पुष्टि हमीरपुर के एसपी भगत सिंह ने की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 नवंबर 2022 को लाहलड़ी गांव में अजय कुमार उर्फ गोरा ने अपने चचेरे दादा की डंडे से पीट कर ह.त्या कर दी थी पिछले दो वर्षों से उद्घोषित अपराधी फरार चल रहा था पुलिस ने व्यक्ति को हर जगह ढूंढा लेकिन पुलिस के हाथ नहीं लग पाया।हमीरपुर पीओ सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अजय कुमार उर्फ गोरा को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
पीओ सेल की टीम में इंस्पेक्टर सुनील दत्, एचसी मनोहर लाल से एचसी रवि कुमार और सुरेश कुमार ने अजय कुमार को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उद्घोषित अपराधी अजय कुमार सावड़ा में राजकुमार उर्फ राजू नाम बदलकर पल्लेदारी का कार्य कर रहा था।उद्घोषित अपराधी ने 2022 में अपने चचेरे दादा की ह.त्या डंडे से कर दी थी तथा साथ ही अपनी चचेरी भाभी की भी डंडे से काफी पिटाई की थी और उसे लहु लूहान कर दिया था। जो एक माह तक अस्पताल में भर्ती रही थी। अजय कुमार को पकड़ने के लिए 2022 में ग्रामीणों ने दोसड़का में चक्का जाम भी किया था। पुलिस उसे समय से ही अजय कुमार को पकड़ने की पूरी जोर आजमाइश कर रही थी।लेकिन बीते दो दिन पहले पीओ सेल की टीम को इसकी गुप्त सूचना मिली और टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।
एसपी हमीरपुर भगत सिंह का कहना ये
वहीं एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 2 साल पहले लाहलडी गांव में आरोपी अजय कुमार उर्फ गोरा सपुत्र बलवीर सिंह ने जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग की डन्डे से हत्या कर दी थी और ह.त्या करने के बाद आरोपी अजय कुमार फरार हो गया था उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस ने शिमला के पास से गिरफ्तार कर लिया और आज अदालत में पेश किया जाएगा.।
