ऊना,राकेश(TSN)-हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में नगर निगम बनाए जाने की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद नगर परिषद ऊना को भी नगर निगम बनाए जाने की अधिसूचना जारी की गई है.जिसके तहत अब नगर निगम का दायरा बढ़ने के कारण आसपास के गांव को इसमें शामिल किए जाने को लेकर लेटर जारी किए गए हैं.कई ग्राम पंचायत ने इसका विरोध किया है.वहीं अब रामपुर पंचायत भी इसके विरोध में उत्तर आई है.
गांव के लोगों ने एकत्रित होकर आज एडीसी ऊना को अपना ज्ञापन सौंपा है.जिसमें उन्होंने रामपुर पंचायत को नगर निगम ऊना में शामिल न किए जाने की बात कही है.गांव के लोगों की माने तो रामपुर पंचायत में ज्यादातर लोग मनरेगा कार्य से जुड़े हुए हैं और उससे अपने घर का गुजारा कर रहे हैं. रामपुर पंचायत को नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद मनरेगा कार्य बंद हो जाएगा.लोगों के पास इतना पैसा नहीं है कि वह नगर निगम के टैक्सों की भरमार कर सके.गांव में 70% जमीन खेतीबाड़ी है.लोग खेती बाड़ी कर अपना पेट पर रहे हैं.लोगों को अपने छोटे-मोटे काम करवाने के लिए शहर का रुख करना पड़ेगा. हमारी पंचायत विकास करवाने के लिए सक्षम है और इसलिए गांव के लोग नहीं चाहते कि उनकी पंचायत को नगर निगम उन्ना में शामिल किया जाए इसलिए हम नगर निगम ऊना में रामपुर पंचायत को शामिल किए जाने का विरोध करते हैं और प्रशासन से मांग करते हैं कि हमारे गांव को नगर निगम उन्ना में शामिल न किया जाए जिसको लेकर आज हमने प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौम्पा है.
