By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नशे के नाश के लिए हमीरपुर पुलिस लेगी बुद्धिजीवियों का सहारा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नशे के नाश के लिए हमीरपुर पुलिस लेगी बुद्धिजीवियों का सहारा
himachalNews

नशे के नाश के लिए हमीरपुर पुलिस लेगी बुद्धिजीवियों का सहारा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/10/14 at 4:42 PM
Share

हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-समाज में न.शे के अनैतिक प्रवाह को रोकने के लिए पुलिस अब बुद्धिजीवी वर्ग का सहारा लेगी।बुद्धिजीवी वर्ग को साथ जोड़कर समाज को न.शे के घातक नतीजों के बारे में जागरूक किया जाएगा।इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों,शिक्षण संस्थानों के संचालकों, प्रधानाचार्यों और अन्य बुद्धिजीवियों को साथ जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला पुलिस 15 अक्तूबर से एक विशेष अभियान शुरू करने जा रही है।यह अभियान बुद्धिजीवी वर्ग को साथ जोडऩे के लिए चलाया जाएगा।न.शा समाज के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। देखा गया है कि न.शे का प्रवाह समाज में तेजी से हो रहा है।इसे रोकने के लिए जागरूकता एक कारगर माध्यम है। जागरूकता से ही ऐसे लोगों पर भी शिकंजा कसा जा सकता है जो समाज में घातक नशा पहुंचाने का जरिया बने हुए हैं।

पंचायत प्रतिनिधि,शिक्षण संस्थान संचालकों को साथ जोड़ेगी पुलिस

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थों के अनैतिक प्रवाह,प्रचलन और अनैतिक इस्तेमाल को समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से जड़ से उखाड़ा जाएगा।इसकी के मद्देनजर हमीरपुर जिला पुलिस द्वारा एक सुनियोजित कार्यक्रम का शुभारंभ 15 अक्तूबर 2024 से किया जा रहा है। इसमें थाना सदर क्षेत्र में पडऩे वाली सभी ग्राम पंचायतों में चुने गए सदस्यों/ प्रतियोगिताओं, शिक्षण संस्थानों के संचालकों और प्रधानाचार्यों तथा कुछ अन्य बुद्धिजीवियों को शामिल किया जा रहा है।कार्यक्रम की योजना के अनुसार निर्धारित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए कार्यक्रम थाना सदर से आरंभ करके शीघ्र एक-एक करके सभी थानों,क्षेत्रों में आने वाले चयनित प्रतिनिधियों को शामिल करके किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी शिक्षण संस्थानों, कोचिंग संस्थानों और प्रत्येक पंचायत तथा गांव-गांव जाकर कार्यक्रम के उद्देश्य और क्रियान्वयन के बारे जागरूक किया जाएगा।प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में उनके कर्तव्यों और पुलिस द्वारा आपेक्षित सहयोग बारे जानकारी दी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि नशा वर्तमान समय में सबके लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सामुदायिक सहयोग पुलिस को हमेशा से मिलता आ रहा है तथा इसी की लाभ आगामी समय में और बेहतर मिलेगा जिसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

TAGGED: Hamirpur Police special campaign
Chandrika October 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस प्रदेश महासचिव बोले…जनादेश से नहीं मशीन की गडबड़ी से हरियाणा में भाजपा ने जीता है चुनाव
Next Article HRTC कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने एमडी से बैठक के बाद हड़ताल टाली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में मंदिरों पर चोरों की नजर, न्यू कथेड़ शिव मंदिर से दानपात्र और कैमरे चोरी

Ago

कंडवाल चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.56 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Ago

माता चिंतपूर्णी के दरबार में कौशल ट्रेवल्स का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Ago

अमेरिकी हमले में मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत, कैप्टन संजय पराशर ने परिवार से मिलकर जताया शोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?