By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रायपुर जिला परिषद वार्ड में सियासी संग्राम तेज, प्रियंका शर्मा का इंदु शर्मा पर पलटवार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > रायपुर जिला परिषद वार्ड में सियासी संग्राम तेज, प्रियंका शर्मा का इंदु शर्मा पर पलटवार
himachalNews

रायपुर जिला परिषद वार्ड में सियासी संग्राम तेज, प्रियंका शर्मा का इंदु शर्मा पर पलटवार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/20 at 4:53 PM
Share
ऊना, राकेश -:रायपुर जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला अब पूरी तरह गर्मा चुका है। कांग्रेस और भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। कड़ी धूप के बावजूद प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ लगातार घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं।
इसी क्रम में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रियंका शर्मा ने भी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में डोर-टू-डोर प्रचार किया।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी इंदु शर्मा द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर नशे को लेकर उठाए गए सवालों का जोरदार जवाब दिया।प्रियंका शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने करीब साढ़े तीन साल के कार्यकाल में NDPC एक्ट के तहत लगभग 6 हजार मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने दावा किया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 40 किलो चिट्टा बरामद किया गया और लगभग 8 हजार गिरफ्तारियां भी की गईं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी इंदु शर्मा को चुनौती देते हुए कहा कि वह भी अपनी सरकार की नशे के खिलाफ उपलब्धियों के आंकड़े जनता के सामने रखें।प्रियंका शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास को नई दिशा देना है। उन्होंने दावा किया कि जिला परिषद वार्ड में युवाओं, विशेषकर शिक्षित बेटियों के लिए समय-समय पर करियर काउंसलिंग शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि उन्हें रोजगार और भविष्य से जुड़ी सही मार्गदर्शन मिल सके।रायपुर जिला परिषद वार्ड में बढ़ती चुनावी सरगर्मियों के बीच दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है।
TAGGED: Una raipur zila parishad candidate
Chandrika May 20, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न
Next Article जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?