मंडी : धर्मवीर -हिमाचल प्रदेश के चम्बा में हुए मनोहर हत्या+कांड ने पूरे प्रदेश में हलचल पैदा कर दी है ।वहीं इस हत्या+कांड को राजनीति दल राजनीति मुददा भी बना रहे है ।अगर देखा जाए तो भाजपा इस मामले को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रही है और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी कर रही है।
मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विचार विभाग के चेयरमैन विजय पाल सिंह ने मनोहर हत्या+कांड को राजनीतिक परिस्थिति बताते हुए इस हत्या की घोर निंदा की ।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि देव संस्कृति से परिपूर्ण शांत प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवेश में आकर के यदि हत्यारे के घर को नही जलाया जाता तो बहुत से ऐसे सुबूत है जिन्हें आग में जला दिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने चम्बा में लगी धारा 144 को भी राजनीतिक मुद्दा बनाया। उन्होंने जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि वे खरबूजा खरबूजे को देख कर रंग बदलता है और यही कहावत पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ऊपर ठीक बैठती है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर अटल बिहारी वाजपेई के विचार धाराओं पर चलने वाले व्यक्ति हैं,लेकिन आजकल वे प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के पद चिन्हों पर चल पड़े हैं और अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को पूरे प्रदेश में शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है और वह अपनी शालीनता को उसी प्रकार से बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सराज विधानसभा क्षेत्र में रैली निकाली जाएगी और 6 महीने के अंदर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच रखा जाएगा।
