संजु चौधरी, शिमला: शिमला टैक्सी यूनियन के पक्ष में पंचायतीराज मंत्री के बयान पर सिरमौर के लोग भड़+क गए हैं। लोगों में आक्रो+श इतना बढ़ गया है कि मंगलवार को शिमला के डीसी ऑफिस के बाहर काफी तादात में लोग प्रदर्शन पर बैठ गए है और मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर गुंदा+तत्वो को संरक्षण देने के आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मंत्री अनिरुद्ध सिंह को ब+र्खास्त करने की मांग भी उठाई।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप हैं कि ये दो व्यवसायियों की आपसी लड़ा+ई थी लेकिन जिस तरह से मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने धमकी दी है कि सिरमौर का कोई भी व्यक्ति यहां काम नहीं कर सकता है वो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मंत्री की ओर से दो जिलों के लोगों के बीच दं+गे भड़+काने का काम किया जा रहा है ओर गुं+डा त+त्वों को संरक्षण दिया जा रहा हैं।
शिमला में सिरमौर के हजारों लोग रहते है जो यहां रोजी रोटी कमाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध सिंह मंत्री शिमला जिला के नहीं हैं बल्कि पूरे प्रदेश के मंत्री हैं। इस तरह के बयानों को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनिरुद्ध सिंह को मंत्री पद से जल्द हटाने की मांग की हैं।
वहीं चुड़ेश्वर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष बलबीर वर्मा ने कहा कि बीते दिनों सिरमौर के एक व्यक्ति जोकि गाइड का काम करता है उसे यहां के कुछ लोगों की ओर से धमकाया गया। उसके बाद शिमला ऑकलैंड टैक्सी यूनियन की ओर से सिरमौर की टैक्सी गाड़ियों को तोड़ा गया और पुलिस भी एक तरफ कार्रवाई रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया की सिरमौर के गाड़ियों को यहां पर नहीं चलने दिया जा रहा है और गाइड को भी काम नहीं करने दिया जा रहा हैं।
प्रशासन से लंबे समय से वह उन्हें जगह देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर सिरमौर के काफी तादात में लोग रहते है ओर होटल लीज पर लिए गए और टैक्सी नंबर की गाड़ियों से लोगों को होटल ले जाते है लेकिन अब उनकी गाड़ियों को नहीं चलने दिया जा रहा हैं।
