By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल पुलिस भर्ती घोटाले पर गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल पुलिस भर्ती घोटाले पर गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
himachalpolitical

हिमाचल पुलिस भर्ती घोटाले पर गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/06/18 at 9:52 AM
Share

Mandi,Dharamveer-हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में कथित ठगी और पेपर लीक के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मौजूदा सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुंदरनगर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार अपने अढ़ाई साल के कार्यकाल में अब तक केवल एक भर्ती आयोजित करवा सकी है, और उसमें भी पारदर्शिता की पोल खुल गई है। उन्होंने इसे प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक करार दिया।पूर्व सीएम ने कहा कि पुलिस भर्ती घोटाले की गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि आम गरीब युवाओं के साथ न्याय हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला सिर्फ ठगी का नहीं, बल्कि संभावित पेपर लीक का भी हो सकता है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। अगर पेपर लीक की पुष्टि होती है, तो परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित किया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं पर भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने हर विभाग में अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं को ठेकेदार बनाकर बैठा दिया है, जो आउटसोर्स कंपनियों के माध्यम से भर्तियों में पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस से जुड़े लोग एनटीटी भर्ती में भी पैसे लेकर उम्मीदवारों का चयन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई नर्सिंग भर्ती में भी करोड़ों रुपये की हेराफेरी हुई, लेकिन सरकार ने आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

पूर्व सीएम का दावा: “हमारे पास इन कांग्रेस नेताओं और उनके साथ जुड़ी कंपनियों की पूरी जानकारी है, और जल्द ही इनका सार्वजनिक खुलासा किया जाएगा।”

TAGGED: Mandi opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika June 18, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जसवां-प्रागपुर में तबादला विवाद: 1 जून की रोक के बावजूद शिक्षकों के ट्रांसफर से उठा सवाल
Next Article बस हादसे में घायल हुआ मृदुल, फिर भी नहीं टूटा हौसला…घायलों को बचाकर परीक्षा देने पहुंचा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती, 20 से 23 अप्रैल तक होंगे इंटरव्यू

Ago

हिमाचल में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि विशेष कानून की मांग तेज, ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ago

कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार के बीच तालमेल खत्म: भाजपा

Ago

सरकाघाट हत्याकांड के विरोध में एबीवीपी का कॉलेज गेट पर धरना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?