By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दीपावली के बाद बढ़ा प्रदूषण स्तर, हिमाचल के पांच शहर मॉडरेट रेंज में, गुड श्रेणी में एक भी नहीं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > दीपावली के बाद बढ़ा प्रदूषण स्तर, हिमाचल के पांच शहर मॉडरेट रेंज में, गुड श्रेणी में एक भी नहीं
himachal

दीपावली के बाद बढ़ा प्रदूषण स्तर, हिमाचल के पांच शहर मॉडरेट रेंज में, गुड श्रेणी में एक भी नहीं

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/10/22 at 6:18 PM
Share

Dharamshala, Rahul-दीपावली के बाद धर्मशाला की हवा अब सांस लेने लायक नहीं रह गई है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़कर 120 तक पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष दीपावली के बाद यह स्तर 109 था। प्रदेश के 12 शहरों में की गई मॉनिटरिंग में पांच शहर मॉडरेट रेंज (100–200) में आए हैं, जबकि गुड रेंज (0–50) में कोई भी शहर नहीं है।

बद्दी सबसे प्रदूषित, धर्मशाला चौथे स्थान पर

बद्दी प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर, जबकि धर्मशाला चौथे स्थान पर दर्ज हुआ है। अगस्त–सितंबर में यहां डस्ट स्तर 50 माइक्रोन के आसपास था, लेकिन दीपावली के बाद इसमें तेजी से इजाफा हुआ है।हिमाचल प्रदेश स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड धर्मशाला के प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर संजीव शर्मा ने बताया कि दीपावली से पहले धर्मशाला का एक्यूआई लगभग 61 था, जो अब लगभग दोगुना होकर 120 तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि “दीपावली के दिन आतिशबाजी और पटाखों ने हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा दिया है।”

ग्रीन पटाखे भी बढ़ा रहे हैं प्रदूषण


संजीव शर्मा के अनुसार, हालांकि सरकार ने ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति दी थी, लेकिन एक्यूआई में हुई वृद्धि से साफ है कि साधारण पटाखे भी चलाए गए। उन्होंने बताया कि जहां सामान्य पटाखे 100 लेवल तक प्रदूषण करते हैं, वहीं ग्रीन पटाखे भी 30–40 लेवल तक प्रदूषण बढ़ाते हैं।

डमटाल में मामूली अंतर


डमटाल में इस बार दीपावली के दौरान एक्यूआई 97 दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष 98 था। यह क्षेत्र औद्योगिक है, पर दीपावली पर उद्योग बंद रहते हैं। पठानकोट से आने वाली धूल इसका मुख्य कारण बताई गई है।

धूल से बढ़ रहा खतरा


संजीव शर्मा ने बताया कि हिमाचल में गैसीय प्रदूषण कम है — सल्फर डाइऑक्साइड व नाइट्रोजन ऑक्साइड दोनों ही सुरक्षित सीमा में हैं। लेकिन डस्ट (PM-10 और PM-2.5) की मात्रा अधिक है, जो सीधे फेफड़ों पर असर डालती है और बीमारियों का खतरा बढ़ाती है।

13 से 27 अक्टूबर तक मॉनिटरिंग जारी


कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी पूजा कौंडल ने बताया कि दीपावली अवधि में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विशेष मॉनिटरिंग की जाती है। इस बार 13 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक अध्ययन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार धर्मशाला में PM-10 कम है, पर PM-2.5 अधिक, जिससे एक्यूआई दोगुना दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि पंजाब व दिल्ली की पराली और स्थानीय आतिशबाजी से हवा में धूल और धुआं बढ़ा है। ग्लोबल वार्मिंग और विकास कार्यों के चलते भी एक्यूआई में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

TAGGED: Dharamshala Pollution level increased after Diwali
Chandrika October 22, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भरवाईं में विशाल धर्मिक भंडारे का आयोजन, समाज में भाईचारे का संदेश
Next Article शिक्षा मंत्री ने 3.26 करोड़ की पेयजल योजना का किया शुभारंभ, कोटखाई को मिला केंद्रीय विद्यालय का तोहफ़ा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?