By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिक्षा मंत्री ने 3.26 करोड़ की पेयजल योजना का किया शुभारंभ, कोटखाई को मिला केंद्रीय विद्यालय का तोहफ़ा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिक्षा मंत्री ने 3.26 करोड़ की पेयजल योजना का किया शुभारंभ, कोटखाई को मिला केंद्रीय विद्यालय का तोहफ़ा
himachalNews

शिक्षा मंत्री ने 3.26 करोड़ की पेयजल योजना का किया शुभारंभ, कोटखाई को मिला केंद्रीय विद्यालय का तोहफ़ा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/10/22 at 6:32 PM
Share

Shimla, 22 October –शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत घुंडा भड़ेच और प्रगतिनगर में 3 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का शुभारंभ किया। इस योजना से घुंडा, जबड़ोग, चटोली, कोटी सहित आसपास के गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।

मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में 32 करोड़ 28 लाख रुपये की अन्य योजनाएं जल शक्ति विभाग के तहत निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि पब्बर नदी से 38 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही उठाऊ पेयजल योजना को इस वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।इसके अलावा, अणु निहारा चाकूना के लिए 4 करोड़ रुपये की नई पेयजल योजना को भी स्वीकृति मिल चुकी है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत 40 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

कोटखाई में खुलने जा रहा है केंद्रीय विद्यालय

रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय को स्वीकृति मिल गई है, जो 25 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।उन्होंने गुम्मा इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू किए गए नए कोर्सों की जानकारी दी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुम्मा के 3 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से बन रहे भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

घुंडा भड़ेच में पंचायत भवन का शिलान्यास

मंत्री ने ग्राम पंचायत घुंडा भड़ेच में बनने वाले नए पंचायत भवन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि 2025 की प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 17 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से हिमरी-पजोर-थर्मला सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर है।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

इस अवसर पर जुब्बल-नावर-कोटखाई कांग्रेस के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक देविंदर नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी गुमान सिंह चौहान, एसडीएम जुब्बल/कोटखाई गुरमीत नेगी, बीडीओ करण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

TAGGED: Shimla Education minister Rohit thakur
Chandrika October 22, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दीपावली के बाद बढ़ा प्रदूषण स्तर, हिमाचल के पांच शहर मॉडरेट रेंज में, गुड श्रेणी में एक भी नहीं
Next Article रघुनाथपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया अन्नकूट पर्व
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?