By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गरीब परिवार को नहीं सताएगी बेटियों की शादी के फिक्र…हिमाचल प्रदेश शगुन योजना से मिलेगा ये लाभ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गरीब परिवार को नहीं सताएगी बेटियों की शादी के फिक्र…हिमाचल प्रदेश शगुन योजना से मिलेगा ये लाभ
himachalNews

गरीब परिवार को नहीं सताएगी बेटियों की शादी के फिक्र…हिमाचल प्रदेश शगुन योजना से मिलेगा ये लाभ

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/09/07 at 8:24 PM
Share

चन्द्रिका (TSN ): हिमाचल प्रदेश में बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है । हिमाचल प्रदेश शगुन योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए 31000 की धनराशि प्रदान की जाती है । इस योजना की शुरुआत पूर्व सीएम जयराम ठाकुर द्वारा घोषणा बजट 2021-22 में की गई थी।

हिमाचल प्रदेश शगुन योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली कन्याओं के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली राशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है । यह राशि कन्या के माता पिता द्वारा प्राप्त की जा सकती है। यदि कन्या के माता-पिता या अभिभावक नहीं है तो कन्या खुद भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती है।

Benefits of HP shagun yojana:

इस योजना के माध्यम से प्रदेश के बीपीएल परिवारों की कन्याओं के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
यह आर्थिक सहायता ₹31000 की होती है।

कन्या के माता-पिता या अभिभावक इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

यदि कन्या बेसहारा है तो इस स्थिति में कन्या द्वारा स्वयं आवेदन भी किया जा सकता है।

आवेदन करने के बाद अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत स्वीकृति जिले के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रदान की जाएगी।

विवाह के 2 महीने पहले इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है।

इसके अलावा विवाह होने के 6 महीने के भीतर भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन की स्वीकृति होने के बाद लाभ की राशि का भुगतान किया जाएगा।

लाभ की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाएगी।

यदि कन्या राज्य से बाहर विवाह करती है तब भी वह इस योजना का लाभ उठाने की पात्र होगी।

Eligibile for this Scheme :

आवेदक कन्या हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए वर की आयु 21 वर्ष एवं वधू की आयु 18 वर्ष या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए।

कन्या का नाम e-district पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए।

आवेदक बीपीएल परिवार से होनी चाहिए।

विधवा महिला भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र हैं।

Important documents required :

आधार कार्ड
आयु प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
बीपीएल कार्ड
जाति प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
मोबाइल नंबर

How to apply :

सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र जाना होगा।

अब आपको वहा से हिमाचल प्रदेश शगुन योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।

इसके बाद आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।

अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।

इसके बाद आपको यह आवेदन पत्र आंगनवाड़ी केंद्र में जमा करना होगा।

इस प्रकार आप हिमाचल प्रदेश शगुन योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

TAGGED: Himachal Pradesh Shagun Scheme
Chandrika September 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एक साल से ठप्प पड़ा सरोआ स्कूल के साईंस भवन का निर्माण कार्य…स्कूली बच्चे बोले- सरकार जल्द बनाए साईंस लैब
Next Article नालागढ़ में एक टैक्स कंसलटेंट ने शुरू की ड्रैगन फ्रूट की खेती..300 पौधे किए ड्रैगन फ्रूट के तैयार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?