संजु चौधरी, शिमला(TSN): शिमला में आरटीओ के नजदीक डाक विभाग का एक ट्रक हाद+से का शिकार हुआ हैं। यहां सड़क पर एक ऑल्टो ड्राइवर की गलत पार्किंग के चलते यह हा+दसा पेश आया हैं। कार में किसी पिक अप की तरह सामान भरा जा रहा था और फिर कार ड्राइवर की गलती का खामियाजा ट्रक ड्राइवर को भुगतना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक यह ट्रक सड़क से नीचे जाकर एक घर के आंगन में जा पहुंचा। घटना में ट्रक सवार दो लोग घायल हुए हैं। आरटीओ के पास प्रभु कृपा भवन के बरामदे में कार्ट रोड से डाकघर का वाहन गिर गया। वाहन में दो लोग सवार थे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया हैं।
