अनिल कुमार, किन्नौर: प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किन्नौर जिला में शुक्रवार को चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का दूसरा व्यवहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया
यह प्रशिक्षण सामान्य पर्यवेक्षक तरूण राठी की अध्यक्षता में प्रदान किया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं उप मंडल अधिकारी कल्पा (ना.) डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि खेल मैदान रिकांगपिओ में 400 पोलिंग अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उन्होंने पोलिंग अधिकारियों को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक चुनाव करवाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि अन्य पोलिंग पार्टियों को खेल मैदान रिकांगपिओ में 5 नवंबर 2022 को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
