By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से हमीरपुर के बागवानों को संबल, इस माह लगेंगे जागरूकता शिविर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से हमीरपुर के बागवानों को संबल, इस माह लगेंगे जागरूकता शिविर
himachalNews

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से हमीरपुर के बागवानों को संबल, इस माह लगेंगे जागरूकता शिविर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/02/09 at 5:29 PM
Share
हमीरपुर, अरविन्द-:हिमाचल प्रदेश सरकार की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) जिला हमीरपुर के बागवानों के लिए वरदान साबित हो रही है। जल संरक्षण और आधुनिक सिंचाई तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यान विभाग हमीरपुर द्वारा इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। अधिक से अधिक बागवानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए विभाग ने इसी माह विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली है।
इन शिविरों के माध्यम से बागवानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं, आवेदन प्रक्रिया, अनुदान प्रावधानों और ड्रिप व स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक सिंचाई प्रणालियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विभाग का उद्देश्य है कि जिले का प्रत्येक पात्र बागवान इस योजना से जुड़े और सीमित जल संसाधनों का बेहतर उपयोग कर अपनी आय में वृद्धि कर सके।उद्यान विभाग हमीरपुर के उप निदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका लाभ हमीरपुर जिले के बागवानों को भी निरंतर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं और एचपी शिवा परियोजना के तहत जिले में बड़े पैमाने पर फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है। अब तक लगभग 8000 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है, जबकि वर्ष 2027 तक इसे बढ़ाकर 9000 हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इतने बड़े क्षेत्र में लगाए गए फलदार पौधों के लिए सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है। बदलते मौसम और अनियमित वर्षा के कारण कई बार पौधों को आवश्यक समय पर पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता, जिससे उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
राजेश्वर परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत टपक सिंचाई प्रणाली इस समस्या का प्रभावी समाधान बनकर उभरी है। ड्रिप सिंचाई से पौधों की जड़ों तक सीधे और नियमित रूप से पानी पहुंचता है, जिससे जल की बचत होती है और फसलों की गुणवत्ता व उत्पादन में सुधार होता है। उन्होंने बताया कि ड्रिप सिंचाई अपनाने से फल उत्पादन में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने पहले से लाभान्वित बागवानों के साथ-साथ नए इच्छुक बागवानों के लिए विशेष कार्यशालाओं के आयोजन का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही इन कार्यशालाओं के माध्यम से बागवानों को तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि वे योजना का अधिकतम लाभ उठा सकें।
TAGGED: Hamirpur Pradhan Mantri Krishi Irrigation Scheme
Chandrika February 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केंद्रीय मंत्री शेखावत ने हिमाचल सरकार पर राजस्व घाटा अनुदान का आरोप लगाया
Next Article डुग्घा में बहुउद्देशीय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और सरकारी क्वार्टर का निर्माण प्रस्तावित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?