मंडी/परी शर्मा: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बल्ह के डडौर में आयोजित हुई जनसभा में जंहा प्रकाश चौधरी के पक्ष में समर्थन मांगा। वही भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार पर बरसी। उन्होने कहा कि वे हिमाचल के 68 विधानसभा का दौरा कर आई है और सभी 68 विधानसभा सभी क्षेत्रों से एक ही आवाज आ रही है कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बन रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोगों ने भाजपा और मोदी की सरकार को देख लिया है। प्रधानमंत्री के 8 सालों में 26 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था लेकिन ऐसा नही हुआ है। अब जब ये भांप चुके है कि इनकी सरकार जाने वाली है। अब वे डर के मारे प्रधानमंत्री को 10 बार लेकर आ चुके है लेकिन किसी भी मंच से प्रधानमंत्री ने अपने वचन को पूरा करने की बात नहीं कही। कौन सी पहाड़िया चढ़ी है लोग ये नही सुनना चाहते। पीएम केवल सेपोबड़ी और बदाणे का जिक्र करते रहते है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगर भाजपा सरकार कुछ करते तो हम जरूर भाजपा का गुणगान करते। भाजपा की सोच, नीति से लोग दुखी है भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है।
ये चुनाव बिना राजा साहब के लड़ रहे है
प्रतिभा सिंह ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने हिमाचल को क्षेत्रवाद, जातिवाद, धर्म पर बांट दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि हर चुनाव में राजा साहब कमान संभालते थे लेकिन ये चुनाव बिना राजा साहब के लड़ रहे हैं। प्रतिभा ने कांग्रेस के कार्यो का जिक्र भी किया और कहा कि इंदिरा गांधी ने ही हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा दिया। यही भाजपा जिसे जनता दल के नाम से जानते थे ये नहीं चाहते थे की हिमाचल को अलग राज्य का दर्जा मिले, ये कहते थे स्टेट हुड को मारो ठुड।
कांग्रेस की सभी गांरटी को होगी पूरी
छतीसगढ़ के संसदीय सचिव व राज्य मंत्री चंद्र देव राव ने कहा कि छतीसगढ़ सरकार ने देश को आयना दिखाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और कांग्रेस की सभी 10 गांरटी को पूरा किया जाएगा।
सुंदरनगर में प्रधानमंत्री का रहा फ्लॉप शॉ
बल्ह से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चौधरी ने कहा कि सुंदरनगर में प्रधानमंत्री का शॉ फलॉप रहा। लोगों को लगा की पीएम मंहगाई, एयरपोर्ट रोजगार पर बात करेगें लेकिन वे सेपोबड़ी, बदाणे और धामों का जिक्र करके चले गए। उन्होने कहा कि जो कुछ देश में प्रदेश में कार्य हुआ है वो कांग्रेस की देन है। आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और सभी 10 गांरटी को पूरा किया जाएगा।
