By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रवीण शर्मा ने बीजेपी को कहा अलविदा, अब मंडी से निर्दलीय उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > प्रवीण शर्मा ने बीजेपी को कहा अलविदा, अब मंडी से निर्दलीय उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव
electionhimachalpolitical

प्रवीण शर्मा ने बीजेपी को कहा अलविदा, अब मंडी से निर्दलीय उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/20 at 3:14 PM
Share

मंडी/परी शर्मा: मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी और पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण शर्मा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। प्रवीण शर्मा अब मंडी सदर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। आज उन्होने अपना नामकंन भी दाखिल कर दिया। नामाकंन भरने के बाद उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने उस व्यक्ति को टिकट दिया है, जिसके खिलाफ वर्षो तक भाजपा के कार्यकर्ता लड़ते रहे है, उस व्यक्ति के पास टिकट है लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता नही है।

प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के संयोजक पद से दिया त्यागपत्र

प्रवीण शर्मा ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने के साथ ही प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के संयोजक पद से त्यागपत्र दे दिया है। प्रवीण शर्मा में भाजपा और अनिल शर्मा के खिलाफ रोष देखने को मिला। नामाकंन भरने के बाद प्रवीण शर्मा ने कहा कि जिन लोगों ने पांच साल तक सता चलाई और पांच बाद उन्हे अगर ऐसा निर्णय लेना पड़ रहा है तो उन नेताओं को अपने गिरेबान में झांक कर देखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मैनें 2007 में पार्टी से टिकट की मांग नहीं की थी। भाजपा ने टिकट दिया लेकिन फिर उस टिकट को मुझसे वापस लिया। 2012 में टिकट नहीं मिला जिसका मुझे दुख नहीं हुआ लेकिन निराशा जरूर हुई। 2017 में ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया, जिसके परिवार के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता वर्षो लड़ते रहे, उस परिवार के व्यक्ति को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया, जिसके बाद सभी कार्यकर्ता निराश थे। प्रवीण शर्मा ने कहा कि जिस कार्यकर्ता की पीठ पर भाजपा के कुछ कार्यकताओं ने छुरा घोपा है, उसे ही टिकट दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि वे परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ है लेकिन हमारे यहां कुछ नेताओं ने इस बात को तोड़ मरोड़ कर रख दिया है। आज उस व्यक्ति के पास टिकट है लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता नहीं है।

2007 में प्रवीण शर्मा को भाजपा ने दिया था टिकट

बता दें कि प्रवीण शर्मा भाजपा संगठन में प्रदेश मीडिया प्रभारी के साथ-साथ प्रदेश सचिव और प्रदेश प्रवक्ता भी रह चुके हैं। उन्हें भाजपा ने सदर से 2007 में एक बार टिकट भी दिया था, लेकिन नामांकन करने के बाद उनका टिकट काटकर सदर से डीडी ठाकुर को दे दिया गया था। वर्तमान में पिछले 5 वर्षों में प्रवीण शर्मा प्रदेश भाजपा संगठन और सरकार में उपेक्षित रहे, लेकिन हाल में ही उन्हें पार्टी ने भाजपा चुनाव प्रसार प्रचार समिति का प्रदेश संयोजक बनाया था। प्रवीण शर्मा ने सदर से भाजपा टिकट की मांग पार्टी से की थी, लेकिन पार्टी ने सदर से फिर अनिल शर्मा को ही अपना प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद अब प्रवीण शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और उन्होंने पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। अब मंडी सदर से दो ब्राहमणों और एक ठाकुर में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

TAGGED: BJP, independent candidates, mandi, Praveen Sharma
admin October 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुल्लू सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर ने भरा नामांकन
Next Article बड़सर से कांग्रेस प्रत्याशी आईडी लखनपाल ने भरा नामांकन, कहा भाजपा खुद अंदरूनी राजनीति की शिकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?