अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के तत्वावधान में संचालित प्रयास संस्था सांसद मोबाईल सेवा की ओर से शनिवार को हमीरपुर के लम्बलु में महिलाओं के लिए एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और ओरल कैंसर के लक्षणों की जांच की गई। निजी संस्थान की 12 चिकित्सकों की टीम ने लम्बलु में लगभग 150 महिलाओं की जांच की। इस अवसर पर सामान्य बीमारी से पीड़ित महिलाओं को मुफ्त में दवाईयां भी वितरित की गई।
प्रयास संस्था के चिकित्सक एवं सांसद मोबाईल सेवा के प्रभारी डाॅ. विकास ठाकुर ने बताया कि इन महिलाओं के स्वास्थ्य की विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से जांच की जा रही हैं। इसमें सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और ओरल कैंसर के लक्षणों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद जो भी इन लक्षणों से पीडित मरीज होंगें उनका मुफ्त में इलाज किया जाएगा।
