नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN)- जिला परिषद केडर में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों ने आज अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन पेन डाउन स्ट्राइक शुरू की हैं । पेन डाउन स्ट्राइक पर बैठे कर्मचारी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में विलय की मांग कर रहे हैं । जिसको लेकर जिला परिषद कदर कर्मचारी अधिकारी लंबे समय से संघर्षरत हैं और आज अनिश्चितकालीन पेन ड्राइव डाउन स्ट्राइक पर चले गए है ।
कर्मचारियों अधिकारियों की विभाग में विलय करने की मांग
जिला परिषद कर्मचारी महासंघ के महासचिव गोपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में कार्यरत करीब 2700 कर्मचारी जो जिला परिषद केडर में कार्यरत है उनको पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में विलय करने की मांग कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि लगातार मांग करने पर भी उन्हें सरकारों द्वारा आश्वासन मिलते रहे हैं लेकिन उनकी मांग आज तक पूरी नहीं हो पाई । जिसके बाद अब वह अनिश्चितकालीन पेन डाउन स्ट्राइक पर हैं । उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर होने वाले तमाम कार्य उनके द्वारा निपटाए जाते हैं और पंचायती राज के भीतर इनकी अहम भागीदारी है। उन्होंने कहा कि महासंघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तब तक पेन डाउन स्ट्राइक जारी रहेगी । उन्होंने बताया कि इसके अलावा 6टे वेतन आयोग को लेकर भी उन्हें अभी तक लाभ नहीं मिल पाया है सितंबर 2022 में नोटिफिकेशन होने के बाद भी 1 साल बीत चुका है लेकिन अभी तक कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिला है ।
