Una, Rakesh-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिमाचल सरकार के मंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला पुलिस द्वारा रिहर्सल की जा रही है।
एडिशनल एसपी ऊना संजीव भाटिया के नेतृत्व में पुलिस, एनसीसी और एनएसएस के छात्र मार्च पास्ट की रिहर्सल में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस के साथ-साथ एनसीसी और एनएसएस के प्रतिभागी भी मार्च पास्ट में शामिल होंगे। इसके लिए लगातार रिहर्सल करवाई जा रही है और सभी प्रतिभागियों को उचित दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
