By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तैयारी शुरू, धर्मशाला में 58 सरकारी कार्यालयों में स्थापित होंगें चार्जिंग स्टेशन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तैयारी शुरू, धर्मशाला में 58 सरकारी कार्यालयों में स्थापित होंगें चार्जिंग स्टेशन
himachal

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तैयारी शुरू, धर्मशाला में 58 सरकारी कार्यालयों में स्थापित होंगें चार्जिंग स्टेशन

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/01/30 at 6:52 PM
Share
राहुल चावला, धर्मशाला: प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्राथमिकता दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद करने का फैसला लिया गया हैं, जिसके बाद अब इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। अकेले धर्मशाला में ही 58 सरकारी कार्यालयों में इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।
बता दें की शुरुआती दौर में जिन तीन जिलों में सरकारी कार्यालयों के लिए यह इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जाने हैं उसमें कांगड़ा जिला भी शामिल हैं। पहले चरण में सरकार की और से कांगड़ा जिला की सरकारी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक वहनों से बदला जाएगा। इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन भी इन जिलों में स्थापित किए जा रहे हैं।
एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेकटा ने कहा कि प्रदेश सरकार से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस दिशा में प्रशासन की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया हैं। एसडीम शिल्पी बेकटा ने कहा कि धर्मशाला में करीब 58 सरकारी कार्यालयों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में स्थानों का चयन कर लिया गया हैं, ताकि इलेक्ट्रिक वाहन प्रयोग होने की स्थिति में उन्हें चार्ज किए जा सके।
उन्होंने कहा कि इसमें मुख्यता डीसी ऑफिस, जोनल अस्पताल धर्मशाला, एसपी ऑफिस, आईजी ऑफिस, सेटलमेंट ऑफिस, फूड एंड सिविल सप्लाई ऑफिस सहित अन्य स्थान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के लिए दो तरह के चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिसमें एक डीसी चार्जिंग स्टेशन जिसमें फ़ास्ट चार्जिंग स्थापित की जाएगी और एक एसी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा जिसमें 8 से 10 घंटों में इलेक्ट्रिकल वाहनों की चार्जिंग की जाएगी।
TAGGED: charging, Dharamshala, electric vehicles, government offices, stations
admin January 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दिव्यांगजनों की मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के लिए निकली पदयात्रा,सचिवालय में होगी समाप्त
Next Article स्कूलों में रिक्त पदों को भरने पर सरकार गंभीर, कोर्ट में लटकी 6 हजार शिक्षक भर्तियों पर कोर्ट में रखा जाएगा पक्ष
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुनिहार में बड़ा हादसा टला: नाले में गिरी कार, सवार सुरक्षित

Ago

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?