अरविंदर सिंह, हमीरपुर: प्रदेश के दिव्यांगजनों की समस्याएं ओर मांगें प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जा सकें इसे लेकर दिव्यांग कल्याण संघ ने प्रदेश में एक पदयात्रा की शुरुवात की हैं। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दिव्यागों के लिए शुरू की गई इस पदयात्रा की शुरुवात धर्मशाला से की गई हैं,जिसका समापन शिमला में सचिवालय पहुंचकर किया जाएगा।9
रविवार को यह यात्रा जिला हमीरपुर मुख्यालय पहुंची जहां हमीरपुर के दिव्यांगों की ओर से इसका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद यह पदयात्रा शाम को 8 बजे भोटा रेस्ट हाउस के समीप पहुंची जहां दिव्यांग राजन कुमार ने उनका रेस्ट हाउस में भव्य स्वागत किया गया और सभी दिव्यांगजनों को खाना व चाय उपलब्ध करवाया और इन दिव्यांगों का रात्रि ठहराव रेस्ट हाउस में ही करवाया गया।
दिव्यांग कल्याण संघ के अध्यक्ष तकदीर सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि पदयात्रा के अगले पड़ाव में वे सोमवार सुबह 7 बजे रेस्ट हाउस भोटा से पदयात्रा आरंभ करेंगे। इस पदयात्रा में दिव्यांग भाइयों के पांव में छाले पड़ चुके हैं और सभी दिव्यांग भाइयों ने संकल्प लिया हैं कि हम पदयात्रा करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करेंगे और हिमाचल प्रदेश के दिव्यांग समाज की कुछ मांगे हैं जिन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के संचालक राजन कुमार ने बताया कि आगे ये यात्रा घुमारवीं, बिलासपुर होते हुए शिमला पहुंचेगी तो आगामी क्षेत्र के आमजन व दिव्यांगजनों से अनुरोध है कि वह इस यात्रा का सहयोग करें।
