विकास शर्मा,चिंतपूर्णी(TSN): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में 5 दिन के बाद आयोजित होने वाले आश्विन नवरात्रि मेले की तैयारिया मंदिर न्यास चिंतपूर्णी ने शुरू कर दी हैं। इन तैयारियों के चलते सोमवार को चिंतपूर्णी क्षेत्र में बेसहारा पशुओं को चिंतपूर्णी क्षेत्र से रेस्क्यू किया गया और गौशाला शिफ्ट किया गया। इन बेसहारा पशुओं को हटाने के लिए ऊना जिला के डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन विभाग के आदेश अनुसार डॉक्टरों की टीम और फार्मासिस्ट ने बेसहारा पशुओं को चिंतपूर्णी क्षेत्र से रेस्क्यू किया और गौशाला शिफ्ट किया।
जानकारी के अनुसार आठ बेसहारा पशुओं को गौशाला शिफ्ट किया गया हैं। इस मौके पर पशुपालन विभाग के डॉ. मनीष दत्त, डॉ. अमित शर्मा, छपरोह की प्रधान शशि वाला, सहायक मंदिर अधिकारी अशोक डोगरा, आपदा प्रबंधन टीम भरवाई के स्वयंसेवी वीर सिंह और कुशल सिंह आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर पशुपालन विभाग के ए.डी डॉक्टर दिनेश परमार ने बताया कि आठ पशुओं को रेस्क्यू कर माता चिंतपूर्णी ट्रस्ट की गौशाला को कटौड कंला शिफ्ट किया गया है ताकि आश्विन नवरात्रों में आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
