Nurpur, Sanjeev -:भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपुर द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय नूरपुर (जसूर, भलेटा) में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश काका ने की, जबकि सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि वीर बाल दिवस गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के अतुलनीय साहस और बलिदान की स्मृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कम आयु में साहिबजादों ने धर्म, सत्य और राष्ट्र की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, वह आज भी देश की युवा पीढ़ी को प्रेरणा देता है।डॉ. भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीर बाल दिवस की शुरुआत को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे देश के वीर बालकों के त्याग को सम्मान मिला है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लेकर देशसेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश काका ने कहा कि वीर बाल दिवस हमारे गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाता है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि साहिबजादों के बलिदान की गाथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।प्रेस वार्ता में उपस्थित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए वीर बाल दिवस को राष्ट्र की अस्मिता और गौरव का प्रतीक बताया।
