भावना शर्मा: बीते शनिवार से प्रदेश में हो रही बारिश के चलते प्रदेश में भारी नुकसान हुआ हैं। जान माल है दोनों ही तरह का नुकसान इन बारिशों की वजह से प्रदेश में हुआ हैं जिससे उबरने के लिए अभी हिमाचल को काफी वक्त लग जाएगा। ऐसे में हिमाचल में इन्हें बिगड़े हुए हालातों और बारिश से हुए जानमाल के नुकसान के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जानकारी हासिल की हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा ओर बाढ़ के कारण हुए जान व माल के नुकसान के संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात की ओर स्थिति का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि प्रदेश बाढ़ ओर भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित ही जिससे भारी नुकसान हुआ हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया ओर इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार से उदार सहायता का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि प्रदेश सरकार स्थिति की गहन निगरानी कर रही है ओर प्रदेश में भारी वर्षा, बाढ़ ओर भूस्खलन के कारण सड़क, जल ओर बिजली आपूर्ति को भारी नुकसान हुआ ह। इस आपदा के कारण 17 व्यक्तियों की मृत्यु दर्ज की गई है ओर प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये का माली नुकसान हुआ हैं।
उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण पूरा राज्य प्रभावित हुआ हैं। प्रदेश सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। राज्य में फंसे लोगों को सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति ओर सहायता प्रदान की जा रही है और मौसम में सुधार के साथ ही उन्हें एयर लिफ्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बचाव कार्यों में केंद्र सरकार की राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को तैनात करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को इस आपदा से हुए भारी नुकसान से उबरने के लिए केंद्र सरकार से सहायता की आवश्यकता हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस संकट से प्रदेश के उबरने की प्रक्रिया में विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान करने की अपील की।
प्रधानमंत्री ने इस आपदा से बाहर निकलने के लिए प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग ओर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी मुख्यमंत्री से फोन पर बात की ओर प्रदेश में हुए नुकसान और राहत ओर बचाव कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से प्रदेश में उत्पन्न हुई इस स्थिति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि राज्य को इस संकट से उबरने में काफी समय लगेगा।
