बीबीएन : जगत सिंह – बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश ने तबाही मचाई है ।क्षेत्र की सभी नदियां उफान पर है,इसके चलते नालागढ़ से गुजरने वाली सबसे बड़ी नदी सरसा के किनारे बसे हुए लोगों का पुलिस प्रशासन की ओर से रेस्क्यू किया गया और उन्हें सरसा नदी के किनारे से हटाकर सुरक्षित जगह पर भेजा गया है ताकि किसी के भी जानमाल का नुकसान ना हो सके।
इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए जांच अधिकारी राम गोपाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि जितने भी नदियों के किनारे झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले प्रवासी लोग हैं उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जाए। उन्होंने जगतखाना पुल के नीचे बसे दर्जनों प्रवासी लोगों को पुल के नीचे से हटाकर सुरक्षित जगह एवं गुरुद्वारा साहिब में भेज दिया गया है । उन्होंने जनता से अपील की है कि औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत जितने भी नदियां हैं उनके किनारे बसे लोग नदियों के किनारों को खाली कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जाएं ।
