ऊना :राकेश (TSN)- हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के सलोह में केंद्रीय विद्यालय भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधन किया, जबकि राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार भी इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी वर्चुअल किया संबोधन
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सेंट्रल स्कूल का मामला उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाया था. इसके बाद उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के लिए पैसा जारी किया है और स्कूल की बिल्डिंग बनकर तैयार हुई है जो आज समर्पित की गई है.उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में 500 के करीब छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं.इस अवसर पर राज्य सभा सांसद सिकंदर कुमार ने हिमाचल में विकास के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का विशेष योगदान बताया है. वहीं ऊना से मुंबई चलने वाली ट्रेन का मामला संसद में उठाए जाने पर सिकंदर कुमार ने कहा कि जो भी मामला संसद में उठाया जाता है इस पर अवश्य कारवाई होती है. इसके अलावा उन्होंने किसानों के आंदोलन को गलत बताया है.
