नालागढ़ : जगत सिंह -बद्दी के तहत झाडमाजरी में स्थित एक निजी फार्मा कंपनी द्वारा मजदूरों का जमकर शोषण किया जा रहा है और मजदूरों को सरकार की ओर से जो सुविधाए सुरक्षा के मद्देनजर मिलनी चाहिए वह भी उपलब्ध नहीं करवाई जाती है यहां तक कि 300 मजदूर कंपनी में काम करते हैं और उनका आज तक ना तो पीएफ और ना ही ईएसआई जैसी सुविधाएं दी गई है जिसको लेकर कंपनी के दर्जनों मजदूरों ने एकत्रित होकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया और लेबर ऑफिसर बद्दी को एक शिकायत देकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है ।
लेबर ऑफिसर को शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग
वही मजदूरों नें अपनी मांगों को लेकर चेतावनी देकर कहा गया है कि अगर जल्दी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह एकत्रित होकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन और लेबर विभाग की होगी । इंटक के प्रदेश सचिव राजन गोयल ने आरोप लगाए कि कंपनियां मजदूरों से बंधुआ काम करवा रही है। जिसमें उन्होंने कहा की कंपनियां मजदूरों का ना तो पीएफ आईएसआई काट है और न कोई सुविधा दे रही है। वहीं लेबर इंस्पेक्टर बद्दी राकेश खट्टा का कहना है कि मजदूरों की ओर से शिकायत मिली दोनों पक्षों को बुलाकर 30 मई को तारीख रखी गई है । कंपनी प्रबंधन की ओर से अगर कोई भी नहीं आता है तो वह कंपनी का दौरा करेंगे और वहां पर जाकर कार्रवाई की जाएगी।
