ऊना:राकेश (TSN)-कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज जिला ऊना के गग्रेट और कुटलेहड़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंची,जहां हजारों की तादात में इकट्ठे हुए जनसेलाब ने उनके विचारों को सुना.प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश में चुनाव हो रहे हैं और भाजपा मुद्दों से हटकर राम के नाम पर चुनाव लड़ रही है.मैं कहना चाहती हूं कि राम सबके आदर्श हैं और पूर्व में भी रहे हैं।उन्होंने कहा कि जिसके अंदर सरकार को आपदा के समय 12000 करोड़ के नुकसान को हिमाचल को देना चाहिए था उसी भाजपा ने आपदा के समय राजनीति की.
भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का किया असफल प्रयास
प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी कहते हैं कि मेरा हिमाचल घर है तो आपदा के समय जब घर गुजर रहे थे तब वह कहां थे.भाजपा के बड़े-बड़े नेता चुप्पी साधे रहे और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने आपदा के समय लोगों को फिर बचाने के लिए अपने स्तर पर कार्य शुरू किया और करोड़ो की आर्थिक सहायता अपने स्तर पर प्रदेशवासियों के लिए दी.उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में मुख्यमंत्री अपने परिवार के लिए जमा राशि को प्रदेश हित में लगा देते हैं तो दूसरी तरफ भाजपा के बड़े-बड़े केंद्र में बैठे नेता राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने षड्यंत्र के तहत इस प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया और जब वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए तो खरीदे हुए विधायकों को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया.उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता लोकतंत्र को अस्थिर करने में देश में अपनी भूमिका निभा रहे हैं.भाजपा चाहती है कि संविधान को बदल दिया जाए.
भाजपा सरकार के रहते कभी गरीब का कर्ज नहीं हो सकता माफ
प्रियंका गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपको आज वोट सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि संविधान को बचाने के लिए करना चाहिए.जिस व्यक्ति ने अपने हित के लिए अपने चंद मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए देश को बेच दिया,उससे क्या उम्मीद की जा सकती है.अम्बानी अडानी जैसे अमीरों का कर्ज माफ हो सकता है लेकिन इस देश में जब तक भाजपा सरकार है कभी गरीब का कर्ज माफ नहीं होगा, कभी लोगों को महंगाई की मार से छुटकारा नहीं मिलेगा.
