नाहन,सतीश शर्मा(TSN)-ऐतिहासिक शहर नाहन में आयोजित हो रहे गणेश उत्सव का चार दिनों के बाद समापन हो गया। नवयुवक मंडल नाहन द्वारा गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा था और इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित हुए ।
आयोजन के अंतिम दिन आज शहर के हिंदू आश्रम से ऐतिहासिक काली स्थान मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे शोभा यात्रा के बाद शहर की परिक्रमा कर गणेश मूर्ति को शोभायात्रा स्वरूप गुरु की नगरी पावँटा साहिब ले जाया गया जहां यमुना नदी में गणेश मूर्ति का विसर्जन किया गया. नवयुवक मंडल नाहन के प्रधान अमील अग्रवाल ने बताया कि पिछले 8 सालों से लगातार नवयुवक मंडल द्वारा गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शहर के लोग बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते है।उन्होंने गणेश उत्सव के दौरान सहयोग के लिए शहर की जनता का आभार भी जताया।
