संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत व्यवसायिक शिक्षक सोमवार को स्थाई नीति बनाने की मांग को लेकर सचिवालय पहुंचे। व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार से जल्द से जल्द उनके लिए पॉलिसी बनाने की गुहार लगाई। व्यवसाहिक शिक्षकों का कहना है कि वे लंबे समय से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई भी उनके लिए पॉलिसी नहीं बनाई जा रही हैं, जबकि कई बार मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री से मिले है और उन्हें केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं।
व्यवसाहिक शिक्षक हुक्म चंद का कहना है कि प्रदेश भर में 21 सौ के करीब व्यवसायिक शिक्षक हैं जिनका लंबे समय से शोषण हो रहा हैं। पूर्व सरकार के समय भी 25 बार मुख्यमंत्री ओर शिक्षा मंत्री से मिले लेकिन उन्हें झूठे आश्वसन ही दिया गया, लेकिन कोई नीति नहीं बनाई गई। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई हैं,ऐसे में इस सरकार से उन्हें पॉलिसी बनाने की उम्मीद हैं और आज मुख्यमंत्री से मिल कर जल्द से जल्द पॉलिसी बनाने की मांग की गई हैं।
