भावना, शिमला: आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडि त जवाहरलाल नेहरू की जयंती आज देश भर में मनाई जा रही है। देश भर में कार्यक्रम इस दिन पर कार्यक्रम अयोजित किए जा रहे है। हिमाचल में भी जगह-जगह कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया जा रहा है। वहीं शिमला में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी कार्यक्रम का आयोजन इस अवसर पर किया गया, जहां महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा जैनब चंदेल, कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रदा सुमन अर्पित किए ओर पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा जैनब चंदेल कहा है कि जवाहरलाल नेहरू के देश की आजादी और इसके निर्माण में दिए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। देश हमेशा उनके उल्लेखनीय योगदान का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे, इसलिए उन्होंने अपने इस जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में बच्चों के लिए समर्पित किया था। जैनब चंदेल ने कहा कि यह दिन बच्चों को प्रेरित कर आगे बढ़ने और उन्हें प्रोत्साहित करने का दिन है ओर पंडित जवाहर लाल नेहरू के लिए सच्ची श्रद्धाजंलि भी।
