राकेश,ऊना: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को जिला ऊना के समूहकलां में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लता मंगेशकर कला केंद्र में आयोजित हुआ। इस जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए, जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान को लेकर भी कार्यक्रम पेश किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की गोद भराई और बच्चों को पोषण आहार भी उप मुख्यमंत्री की पत्नी सिमी अग्निहोत्री की ओर से दिया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी महिलाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए और महिलाओं के उत्थान को लेकर नाटक के जरिए उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी।
मीडिया से रूबरू होते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लता मंगेशकर कला केंद्र में पहली बार यह महिलाओं का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं उन्होंने महिला दिवस को लेकर सभी महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को दिए जाने वाले ईनाम की राशि में सरकार की ओर बढ़ोतरी की गई हैं। महिलाओं का समाज में उनका अहम योगदान हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर आज काम कर रही हैं और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रही हैं। सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है ताकि महिलाएं उन योजनाओं का फायदा उठा कर आगे बढ़ सके।
