नाहन : देवेन्द्र कुमार- ऐतिहासिक शहर नाहन में होली हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।। शहर में जहां युवा टोलियां बनाकर जगह-जगह घूमकर होली मना रहे हैं । वही शहर की आम जनता भी जमकर गुलाल उड़ाती नजर आई।
नाहन में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप, स्थानीय कांग्रेस विधायक सोलंकी, पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल ने भी आम जनता के साथ होली मनाई । भाजपा नेता जहां रानी झांसी पार्क में एकत्रित हुए वहीं विधायक अजय सोलंकी की ने अपने घर पर लोगों के साथ होली मनाई। होली के मौके पर शहर में जगह-जगह लोग डीजे व ढोल नगाड़ों की धुनों पर थिरकते नजर आए। मीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप, विधायक अजय सोलंकी , पूर्व विधायक डॉ राजीव बिन्दल ने सभी देश प्रदेश वासियों को होली की बधाई दी और कहा कि आज के दिन वह देश प्रदेश के लिए खुशहाली की कामना करते है ताकि आपसी भाई चारा बना रहे और देश प्रदेश तरक्की करे।
