नाहन : देवेन्द्र कुमार- जिला में पहाड़ी गाय के संरक्षण के लिए पशुपालन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है । प्रदेश सरकार द्वारा 4 करोड़ का 1 प्रोजेक्ट पहाड़ी गाय के संरक्षण के लिए मंजूर किया है ,जो जिला के बागथन क्षेत्र में क्रियान्वयन किया जाएगा।
पशुपालन विभाग जिला सिरमौर की उपनिदेशक डॉ नीरू शबनम ने बताया कि सरकार ने जिला सिरमौर के लिए एक 4 करोड रुपए का पहाड़ी गाय के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट मंजूर किया है । उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट जिले के बागथन में चल रहे कैटल ब्रीडिंग में शुरू होगा । उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी देसी गाय को भी अब गोरी के नाम से पंजीकृत किया गया है ताकि पहाड़ी गाय को भी यहां सुरक्षित रखने के साथ-साथ इसको और अधिक बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा सके।
