संजीव महाजन, नूरपुर: प्रदेश में बीते 2 दिन हुई भारी बारिश की वजह से नदी नालों का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। इसी के चलते नूरपूर विधानसभा के कंडवाल चक्की पुल को सभी तरह के वाहनों के लिए एक बार फिर बंद कर दिया गया है। इस बार जब प्रशासन की ओर से पुल पर सभी तरह की वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया है तो लोग इसका विरोध जता रहे हैं और यहां लोग पुलिस से उलझते हुए भी नजर आ रहे है।
इन हालातों को देखते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चक्की पुल सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि देखने में आ रहा है कि लोग पुलिस के साथ भी उलझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए ही इस पुल से वाहन नहीं जाने दे रही है। अगर लोग पुलिस के साथ उलझते हैं या उनके काम में दखल देते हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि भारी बारिश की वजह से पुल के नीचे क्रिएट वॉल लगाई गई थी उसको भी थोड़ा नुकसान पहुंचा है। बाकी तकनीकी टीम के सर्वेक्षण के बाद स्थित स्पष्ट होगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की किसी भी तरह का जोखिम ना उठाए और पुलिस को सहयोग करें।
