संजीव महाजन, नूरपुर: प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए नूरपुर में पूर्व विधायक अजय महाजन की ओर से युवाओं के लिए अलग-अलग कैंपेन चलाए जा रहे है। अभी हाल ही में उनकी ओर से युवाओं के लिए लांच किए गए कैंपेन “आइडिया 10 लाख का” को नूरपुर क्षेत्र में सराहना मिल रही है। अजय महाजन के प्रयासों और उनके आइडिया कि नूरपुर में हर तरफ चर्चा हो रही है। वहीं उनके इस प्लान को लंदन के उद्योगपति दिवाकर सिंह जोकि जी कैड ग्रुप के चेयरमैन है ने सराहा है। उन्होंने आने वाले समय में युवाओं के लिए नूरपुर में इन्वेस्टमेंट की इच्छा भी जाहिर की है।
दिवाकर सिंह लंदन में एक बहुत बड़े उद्योगपति हैं। “क्रिकल” नाम से उनका स्टार्ट अप लंदन के टॉप 101 जोकि सबसे तेजी से बढ़ते हुए स्टार्ट अप में से एक है। दिवाकर सिंह, अजय महाजन की इस खास मुहिम के साथ पहले जज के तौर पर जुड़े है। उन्होंने इस नई कैंपेन को बहुत ही अहम पहल बताया जो की नूरपुर क्षेत्र के युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। दिवाकर सिंह ने इसके लिए युवाओं को अपने बेस्ट बिजनेस आइडिया जिससे की रोजगार सृजन के ज्यादा से ज्यादा अवसर पैदा हो को अजय महाजन के साथ शेयर करने के लिए भी प्रोत्साहित किया है।
बता दें कि 12 सितंबर को नूरपुर के पूर्व विधायक “बायोडाटा दो, नौकरी लो” मुहीम को शुरू किया था जिसमें 1 सप्ताह के भीतर 7000 से भी अधिक युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं
युवाओं के लिए अपने अभियान के दूसरे चरण को आगे बढ़ाते हुए, अजय महाजन ने 23 सितंबर को “आइडिया 10 लाख” कैंपेन की शुरुवात की जिसमें बेस्ट बिजनेस आइडिया एवं रोजगार सृजन के बेस्ट आइडिया को पहले इनाम के तौर पर 5 लाख, दूसरे बेस्ट आइडिया को 3 लाख और तीसरे बेस्ट आइडिया को 2 लाख की इनाम राशि दी जाएगी। इसके साथ-साथ 10 अन्य प्रतिभागियों को भी 20-20 हजार की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
अजय महाजन ने दिवाकर सिंह को धन्यवाद करते हुए, नूरपुर के युवाओं को अपने बेस्ट बिजनेस आइडिया शेयर करने का आग्रह किया। इस नई मुहीम में भी युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
