राहुल चावला,धर्मशाला: लोक निर्माण, युवा सेवाएं ओर खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को मैक्लोडगंज में तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दलाई लामा के कुशलमंगल को लेकर चर्चा की। दलाई लामा ने विक्रमादित्य सिंह को अपना आशीर्वाद दिया।
दलाई लामा ने विक्रमादित्य सिंह के साथ उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की मिलते रहे उनके सहयोगों की यादों को भी सांझा किया।
