संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली हैं। मंगलवार शाम के समय प्रदेश में अचानक से बदले मौसम के चलते तेज हवाएं ओर बारिश ने लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत प्रदान की हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही तेज धूप के चलते जिला कांगड़ा के निचले क्षेत्रों नूरपुर भटका , सुलयाली ,ज्वाली ,इंदौरा में तापमान काफी बढ़ गया जिससे इन क्षेत्रों में बहुत गर्मी हो गई थी। मगर आज जो बारिश हुई है इससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से निजात मिली हैं।
मौसम को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी कि हिमाचल में आगामी कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान था कि प्रदेश में मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी ओर कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती हैं। मौसम विभाग की चेतावनी सटीक सिद्ध हुई हैं।
राहगीर अमरनाथ ने कहा कि मौसम के बदलने से भारी बारिश हुई जिससे हमें गर्मी से निजात मिली हैं हमारे यहां तेज बारिश तेज हवाएं चली हुई हैं।
