सचिन शर्मा, मनाली: हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह शुक्रवार को जिला कुल्लू के अपने दौरे के दौरान मनाली भी पहुंचे। मनाली पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहीं अपने मनाली दौरे के दौरान लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह मनाली की आराध्य देवी माता हिडिंबा के दरबार पहुंच कर यहां पर पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद भी लिया।
विक्रमादित्य सिंह में परिधि गृह मनाली में प्रशासनिक अधिकारियों संघ बैठक की और विकासात्मक कार्यों के बारे में भी चर्चा की। वहीं इस दौरान उन्होंने आम जनता से भी मुलाकात की ओर उनकी समस्याओं को भी सुना। इसके पश्चात उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान मनाली का भी दौरा किया।
अपने मनाली दौरे के दौरान लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मनाली में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उनके लिए मनाली एक प्राथमिक क्षेत्र है और इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना उनका उद्देश्य हैं। उन्होंने कहा कि बीते कल भी सोलंग नाला में विंटर स्पोर्ट्स से जुड़े साथियों से उन्होंने मुलाकात की और चर्चा की कि कैसे सोलंग नाला को पर्यटन दृष्टि से और स्पोर्ट्स की दृष्टि से और अधिक विकसित कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि विंटर स्पोर्ट्स से जुड़े युवाओं ने उनसे स्नो विटर मशीन की मांग रखी और उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनाली में अब 12 महीने पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा हैं, ऐसे में यंहा पर मूलभूत सुविधाओं का होना भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि ओल्ड मनाली के लिए बाईपास और हिडिंबा मार्ग को भी ठीक किया जाएगा ताकि लोगों को किसी तरह दिक़्क़तों का सामना ना करना पड़े।
