Chamba, Manjur Pathan -सालवी–पधरोलू मार्ग पर बनने वाली पुली का निर्माण ठेकेदार की लापरवाही के चलते अधर में लटका हुआ है। सात महीने पहले टेंडर अवॉर्ड होने के बावजूद अब तक एक भी ईंट नहीं लगाई गई है। इस लापरवाही से दो हजार की आबादी वाली भावला पंचायत को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
सालवी–पधरोलू मार्ग पर पुली निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। सात महीने पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर जारी किया गया था, लेकिन ठेकेदार ने अब तक काम शुरू तक नहीं किया।बारिश के दौरान नाले में तेज बहाव के कारण रास्ता कट गया था, जिससे दो महीने तक भावला पंचायत का संपर्क पूरी तरह से टूट गया था। अस्थाई तौर पर विभाग ने रास्ता तो ठीक किया, लेकिन पुली निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।स्थानीय ग्रामीणों ने अब सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि ठेकेदार का टेंडर रद्द करके किसी नए ठेकेदार को काम सौंपा जाए, ताकि आने वाले बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।सालवी–पधरोलू मार्ग पर पुली का काम ठेकेदार की लापरवाही से शुरू नहीं हो पाया है। हमारी मांग है कि सरकार इस टेंडर को तुरंत रद्द करे और किसी जिम्मेदार ठेकेदार को काम दे, ताकि समय रहते पुली बन सके और ग्रामीणों को दिक्कतों से मुक्ति मिले।
