संजु चौधरी, शिमला(TSN): हिमाचल सरकार की ओर से बाहरी राज्यों की टैक्सी गाड़ियों ओर टेंपू ट्रेवलर पर टैक्स लगा दिया हैं। सरकार के इस फ़ैसले के बाद पंजाब टैक्सी यूनियन भड़+क गई हैं और हिमाचल सरकार से फैसला वापिस लेने की मांग उन्होंने की हैं। यहां तक कि फ़ैसला वापिस न लेने पर उन्होंने बॉर्डर बंद करने की चेतावनी भी दे दी हैं। सोमवार को आजाद टैक्सी यूनियन पंजाब का प्रतिनिधि मंडल सचिवालय पहुंचा जहां परिवहन निगम के सचिव से मिले और इस फैसले को वापिस लेने का आग्रह किया।
आजाद टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शरनजीत सिंह कलसी ने कहा कि हिमाचल सरकार की ओर से टैक्स बिल संशोधन किया गया है जिसमें टेंपू ट्रेवलर पर अलग से टैक्स लगाया गया हैं जोकि सही नहीं हैं। ऑल इंडिया परमिट गाड़ियों के लिए मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट को 80000 रुपये साल का टैक्स अदा करते हैं। उसके बाद पंजाब सरकार को टैक्स पे कर रहे हैं। अब हिमाचल भी उनपर टैक्सथोप रहा हैं जबकि सेंटर मोटर व्हीकल एक्ट के अंदर डबल टैक्स नहीं लगाया जाता लेकिन हिमाचल सरकार की ओर से यहां पर अलग से टैक्स लगया गया हैं।
उन्होंने कहा कि सेंट्रल ट्रांसपोर्ट की ओर से अभी हाल ही में एक अधिसूचना जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि किसी भी राज्य में अलग से टैक्सी गाड़ियों से टैक्स नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने इस फैसला पर पुनः विचार करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और परिवहन विभाग से ये फैसला वापिस लेने की मांग की हैं।
उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल सरकार इस फैसले को वापिस नहीं लेती है तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा और वह बॉर्डर ब्लॉक करने से भी पीछे नही हटेंगे। उन्होंने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की ओर से मा+फिया को लेकर दिए बयान पर भी पलट+वार किया और कहा कि वे शब्दों का सही चयन करें।
