सचिन शर्मा,संजु चौधरी, शिमला/ मनाली(TSN): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के लिए हिमाचल पहुंच चुकी हैं। प्रियंका गांधी आज हिमाचल के मनाली के पतलीकुहल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ज़िला में जुलाई के महीने में बाढ़ से हुए नुक़सान का जायजा किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों से भी मुलाकात की और उनकी बातों को बड़े ही गौर से सुना। साथ ही हर संभव सहायता का आश्वासन भी उन्होंने आपदा प्रभावितों को दिया।
प्रियंका गांधी के इस दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा सांसद प्रतिभा सिंह भी उनके साथ मौजूद रही। राष्ट्रीय महासचिव कुल्लू से मनाली के मध्य बाढ़ से हुए नुक़सान का जायजा ले रही हैं।
वहीं उन्होंने भुंतर व्यास ,पार्वती नदी के किनारे पर राजीव ग़ांधी संगम स्थल निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने राजीव घाट निर्माण को लेकर उन्हें जानकारी दी।
