विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार देर रात के समय पंजाब राज्य के अमृतसर और जालंधर की 2 श्रद्धालु महिलाओं का पर्स मंदिर में दर्शन करने के दौरान लाइन में लगने के दौरान कहीं खो गया। जब इन श्रद्धालु महिलाओं ने इसकी शिकायत मंदिर के कंट्रोल रूम में दर्ज करवाई तो तुरंत पीसी होमगार्ड ओम प्रकाश,हवलदार नेक सिंह ने चिंतपूर्णी मंदिर में महिलाओं के पर्स को खोजना शुरू कर दिया। कुछ देर के बाद दोनों होमगार्ड के जवानों ने महिलाओं का पर्स खोज निकाला और कंट्रोल रूम में बैठी महिलाओं को पर्स वापिस सौंप दिया।
बता दें कि महिलाओं के पर्स में 3 हजार की नगद राशि और अन्य जरूरी कागजात और एटीएम आदि थे। वहीं पीसी इंचार्ज पूर्ण सिंह ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात सभी होमगार्ड के जवानों को श्रद्धालुओं के साथ अच्छा बर्ताव करने और मंदिर परिसर में कोई भी चीज मिलने पर उसे कंट्रोल रूम में देने के आदेश दिए गए है। शनिवार को भी 2 महिलाओं का पर्स चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में मिला था जिसकी शिकायत उन्होंने कंट्रोल रूम में दर्ज करवाई थी। पर्स की शिनाख्त करवाने के बाद दोनों महिलाओं को उनके पर्स सौंप दिए गए हैं।
