By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पुष्कर सिंह धामी बोले कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा की लहर..हिमाचल में चार, देश में 400 पार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पुष्कर सिंह धामी बोले कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा की लहर..हिमाचल में चार, देश में 400 पार
himachalpolitical

पुष्कर सिंह धामी बोले कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा की लहर..हिमाचल में चार, देश में 400 पार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/30 at 3:34 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी(TSN)-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिमला में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में इस समय लोकतंत्र का महायज्ञ चल रहा है। इस महायज्ञ का छठा चरण पूरा हो चुका है और अंतिम सातवां चरण 1 जून को होना है। पूरे देश में घूमने के बाद मैं एक बात निश्चित रूप से कह सकता हूँ कि पूरे देश में एक समान वातावरण है। उत्तर, दक्षिण, पश्चिम, कश्मीर से कन्याकुमारी तक और अटक से कटक तक,सभी जगहों पर लोगों ने पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को सकारात्मक रूप से देखा है।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस के मैनिफेस्टो में तुष्टीकरण और एक वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाने की नीति का उल्लेख किया गया था। एक सशक्त राजनीतिक दल होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि देश में चल रहे तुष्टीकरण और कांग्रेस पार्टी के मनसूबों को जनता के समक्ष उजागर करें। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में देश के विकास के लिए एक-एक पल और क्षण समर्पित किया है, जिससे देश तेजी से प्रगति कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव को सकारात्मक मुद्दों पर लड़ने का प्रयास किया है और पिछले 10 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत किया है।

गठबंधन विशेष वर्ग के वोट बैंक को साधने का कर रहा काम

उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गठबंधन और विपक्षी नेता चाहे वह राहुल गांधी हों या अखिलेश यादव,इनके प्रयास सत्ता प्राप्ति तक ही सीमित रहे हैं।ये नेता विशेष वर्ग के वोट बैंक को साधने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।कर्नाटक में अन्य पिछड़ा वर्ग में मुस्लिम जातियों को शामिल कर आरक्षण देने का कार्य इसी का प्रमाण है।यह संविधान की भावना के विरुद्ध है,जिसमें धर्म के आधार पर आरक्षण की मनाही है। कांग्रेस और उनके सहयोगी दल समय-समय पर ऐसे निर्णय लेते हैं जो संविधान के विपरीत हैं।उन्होंने कर्नाटक,संयुक्त आंध्र और अन्य राज्यों में भी ऐसे ही निर्णय लिए हैं।राहुल गांधी जैसे नेताओं के लिए परीक्षा में बैठने की स्थिति होती है,जहां उनका परिणाम सदैव असफलता ही होता है।इस बार भी परिणाम वही आएगा जो पिछले 10 वर्षों से आता रहा है। देश ने पिछले 10 वर्षों में धारा 370 का समापन,सीएए का कानून,सर्जिकल स्ट्राइक, और राम मंदिर का निर्माण जैसे ऐतिहासिक निर्णय देखे हैं। गरीब कल्याण और सुशासन के क्षेत्र में भी अनेक कार्य हुए हैं। कोरोना महामारी के दौरान भारत ने वैक्सीन देकर वसुधैव कुटुंबकम की भावना को मजबूत किया है।

TAGGED: Shimla BJP Press conference, Uttrakhand CM
Chandrika May 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भाजपा पर साधा निशाना…युवा बेरोजगार, आय भी हुई कम
Next Article हमीरपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ..कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?