By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पीडब्ल्यूडी के मल्टी टास्क वर्करों ने उठाई नियमितीकरण की मांग, सरकार से स्थायी पॉलिसी बनाने की अपील
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पीडब्ल्यूडी के मल्टी टास्क वर्करों ने उठाई नियमितीकरण की मांग, सरकार से स्थायी पॉलिसी बनाने की अपील
himachalNews

पीडब्ल्यूडी के मल्टी टास्क वर्करों ने उठाई नियमितीकरण की मांग, सरकार से स्थायी पॉलिसी बनाने की अपील

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/09/16 at 2:58 PM
Share

मंडी, धर्मवीर–:हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में कार्यरत मल्टी टास्क वर्करों ने प्रदेश सरकार से अपने नियमितीकरण के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग उठाई है। मंडी जिला के मल्टी टास्क वर्करों ने एडीसी मंडी के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपना मांगपत्र भेजकर सरकार से जल्द ठोस निर्णय लेने की अपील की है।एमटीडब्ल्यू-पीडब्ल्यूडी यूनियन जिला मंडी के उपाध्यक्ष रामकृष्ण ने कहा कि प्रदेशभर में करीब 4832 मल्टी टास्क वर्कर लोक निर्माण विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान भी इन कर्मचारियों ने दिन-रात अपनी ड्यूटी निभाई और विभागीय कार्यों को सुचारू रखने में योगदान दिया। इसके बावजूद उन्हें वर्तमान में मात्र 6 हजार रुपये मासिक वेतन मिल रहा है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि मल्टी टास्क वर्करों के नियमितीकरण के लिए जल्द स्थायी पॉलिसी बनाई जाए और उन्हें नियुक्ति की तिथि से सभी सेवा लाभ प्रदान किए जाएं। यूनियन का कहना है कि सरकार से कई बार मांग उठाने और मुख्यमंत्री व अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात के बावजूद अभी तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं।यूनियन के मीडिया प्रभारी हेमराज ने कहा कि ड्यूटी के दौरान जिन मल्टी टास्क वर्करों की मृत्यु हुई है, उनके परिवारों की स्थिति पर भी सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों को अभी तक पर्याप्त आर्थिक सहायता या रोजगार नहीं मिल पाया है। यूनियन ने मृत कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर रोजगार देने की मांग की है।हेमराज ने कहा कि सरकार जब भी नियमितीकरण की नीति बनाए, उसमें कर्मचारियों की वरिष्ठता और अन्य सभी लाभ नियुक्ति की तिथि से दिए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि कई कर्मचारी अपना चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। यूनियन ने सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेकर कर्मचारियों को राहत देने की अपील की है।

TAGGED: Mandi PWD multi-task workers
Chandrika September 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बीए में 20 क्रेडिट्स, तभी उसी विषय में कर सकेंगे एमए की पढ़ाई
Next Article घर की रेलिंग में मिली सरकारी मोहर वाली पाइपें, विजिलेंस ने काटकर लिए सैंपल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

घर की रेलिंग में मिली सरकारी मोहर वाली पाइपें, विजिलेंस ने काटकर लिए सैंपल

Ago

बीए में 20 क्रेडिट्स, तभी उसी विषय में कर सकेंगे एमए की पढ़ाई

Ago

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Ago

हिमाचल में BPL योजना रहेगी जारी, अति निर्धन परिवारों के लिए नई योजना; 2 अक्टूबर से मिलेगा लाभ

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?