राकेश, ऊना: हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ की कार्यप्रणाली सवाल उठाए गए हैं। यह सवाल किसी ओर ने नहीं बल्कि खुद फुटबॉल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से उठाए गए हैं। एसोसिएशन ने संघ की कार्यप्रणाली को लेकर बहुत से सवाल उठाए हैं और क़ई आरोप भी लगाए गए हैं। ऊना जिला में शुक्रवार को फुटबॉल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कर हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
फुटबॉल वेलफेयर के पदाधिकारियों ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ जिस तरह से काम कर रहा हैं वह ठीक नहीं हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की अनदेखी किए जाने और प्रदेश फुटबॉल संघ में अकाउंट और फंड्स के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने फुटबॉल लीग में बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को खिलाने की बात कही हैं। इन तमाम सवालों पर इसकी जानकारी पारदर्शिता से उजागर किए जाने की बात भी एसोसिएशन की ओर से कही गई हैं।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ की ओर से खिलाड़ियों की शिकायतों को नहीं सुने जाने का भी आरोप लगाया हैं। इसके साथ ही फुटबाल संघ की ओर से खोले गए अकाउंट की कोई जानकारी न दिए जाने और उसमें पैसे के खर्च की डिटेल को सार्वजनिक किए जाने की बात भी कही हैं। उन्होंने फुटबॉल को लेकर तमाम सवाल खड़े करते हुए हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के कामकाज की पारदर्शिता को सबके सामने लाए जाने की बात कही हैं। फुटबाल वेलफेयर एसोसिएशन संयोजक तपिश थापा ने कहा हैं कि हिमाचल में नई सरकार का गठन हुआ है उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस पर संज्ञान लेगी।
