अरविंदर सिंह,हमीरपुर: भोरंज विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में मॉडल के रूप में स्थापित किया जाएगा ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके। यह बात भोरंज के विधायक सुरेश कुमार के मीडिया से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि अभी भी भोरंज क्षेत्र में काफी कुछ किया जाना बाकी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधि पिछले काफी समय से इस क्षेत्र से ना होने की वजह से जो काम पिछले कई सालों से रुके पड़े हैं उन्हें शुरू करवाया जाएगा।
विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज के लोगों को कांग्रेस की सरकार से काफी उम्मीदें हैं और इन उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दैरान उन्होंने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग छोटी मानसिकता को दिखा रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके परिवार के ऊपर ओछी बयानबाजी की हैं। भाजपा महिलाओं का कितना सम्मान करती है कि उनकी बयानबाजी से ही साफ हो जाता हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने जाते-जाते प्रदेश में धड़ाधड़ संस्थान खोले थे, न ही सरकार ने अब तक करीब ऐसे 900 संस्थानों की नोटिफिकेशन रद्द की हैं। सरकार अभी इस बात को रिव्यु कर रही है कि जहां जरूरी होगा वहां ऐसे संस्थानों को बरकरार रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि सिर्फ अपने घर के नजदीक संस्थान खोलने की परंपरा को कांग्रेस सरकार आगे नहीं बढ़ाएगी। कार्यालय भले ही दूर हो लेकिन उसमें सभी तरह की सुविधाएं लोगों के लिए मौजूद होगी ताकि लोग वहां जाकर अपने काम करवा सकें। जो संस्थान पहले से किन चीजों को लेकर कमियां जूझ रहे हैं उन्हें और मजबूत किया जाएगा ताकि लोगों को सुविधाएं पूरी मिल सके।
